Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आईसीसी ने डेवलपमेंट अवॉर्ड्स 2024 के वैश्विक विजेताओं का किया ऐलान

भूटान क्रिकेट काउंसिल बोर्ड और वानुअतु क्रिकेट एसोसिएशन को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यूएसए क्रिकेट को 'आईसीसी एसोसिएट मेंबर्स मेंस टीम परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर' चुना गया।

20 Jul 2025

आईसीसी ने डेवलपमेंट अवॉर्ड्स 2024 के वैश्विक विजेताओं का किया ऐलान

नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को आईसीसी डेवलपमेंट अवॉर्ड्स 2024 के वैश्विक विजेताओं की घोषणा की है।

'डेवलपमेंट अवॉर्ड्स' 2002 में शुरू किए गए थे, जिनका उद्देश्य आईसीसी के एसोसिएट सदस्य देशों की नई सोच और पहलों को सम्मान देना है। आईसीसी के अनुसार 2024 के अवॉर्ड्स में कुल सात श्रेणियां हैं। इस बार 'आईसीसी एक्स रेक्सोना क्रियो फेस्टिवल ऑफ द ईयर अवार्ड नामक नई कैटेगरी जोड़ी गई है। भूटान, इंडोनेशिया, नामीबिया, नेपाल, स्कॉटलैंड, तंजानिया, अमेरिका और वानुअतु अवार्ड पाने वाले आठ सदस्य देश हैं।

आईसीसी ने बताया कि क्रिकेट नामीबिया को 'आईसीसी डेवलपमेंट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' चुना गया है। क्रिकेट नामीबिया ने अपने एशबर्टन क्वाटा मिनी-क्रिकेट कार्यक्रम के लिए यह अवार्ड जीता है। इस बार आईसीसी फीमेल क्रिकेट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर का खिताब दो विजेताओं को दिया गया। भूटान क्रिकेट काउंसिल बोर्ड और वानुअतु क्रिकेट एसोसिएशन को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यूएसए क्रिकेट को 'आईसीसी एसोसिएट मेंबर्स मेंस टीम परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर' चुना गया।

क्रिकेट स्कॉटलैंड को 'आईसीसी एसोसिएट मेंबर्स वुमेंस टीम परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर' से नवाजा गया है। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन को 'आईसीसी डिजिटल फैन एंगेजमेंट ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला है। इसके अलावा पर्सटुआन क्रिकेट इंडोनेशिया को 'आईसीसी क्रिकेट 4 गुड सोशल इम्पैक्ट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जबकि 'आईसीसी एक्स रेक्सोना क्रियो फेस्टिवल ऑफ द ईयर' का अवार्ड तंजानिया क्रिकेट एसोसिएशन को मिला है।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने पुरस्कार विजेताओं की सराहना की तथा इन पुरस्कारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आईसीसी डेवलपमेंट अवॉर्ड्स के सभी विजेता खेल को बढ़ावा देने के अपने मिशन में प्राप्त प्रशंसा के पात्र हैं। हर साल, ये पुरस्कार दुनिया भर में हो रही उल्लेखनीय विकास की कहानियों पर प्रकाश डालते हैं और इस साल भी कुछ अलग नहीं है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी ने डेवलपमेंट अवॉर्ड्स 2024 के वैश्विक विजेताओं का किय
भूटान क्रिकेट काउंसिल बोर्ड और वानुअतु क्रिकेट एसोसिएशन को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यूएसए क्रिकेट को 'आईसीसी एसोसिएट मेंबर्स मेंस टीम परफॉर्मेंस ऑफ द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News